haridwar
हरिद्वार सेवाकेंद्र पर रक्षाबंधन के उपलक्ष में संत गोष्ठी का आयोजन
Dehradun
देहरादून में मुख्यमंत्री, सांसदों एवं राज्यसभा सांसद को बांधा रक्षा-सूत्र
देहरादून। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज देहरादून द्वारा 20 अगस्त से 28 अगस्त तक राखी बांधने एवं ईश्वरीय संदेश देने का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज की बहनों द्वारा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री, सांसदों, राज्यसभा सांसदों एवं विधायकों को रक्षा-सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का आध्यात्मिक संदेश दिया जा रहा है।
इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री भ्राता पुष्कर सिंह धामी जी को रक्षा-सूत्र बांधकर ईश्वरीय सौगात भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं बहन गीता धामी जी को भी रक्षा-सूत्र बांधकर ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई। इस दौरान बी.के. गुरचरण, बी.के. मंजू दीदी, बी.के. स्वाति, बी.के. विनीता एवं उजला बहन उपस्थित रहीं।
इसी प्रकार हरिद्वार सांसद भ्राता त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी को बी.के. नीलम ने राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद भ्राता महेंद्र भट्ट जी को बी.के. गीता दीदी ने रक्षा-सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज बहनों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए ईश्वरीय संदेश दिया। उन्होंने बताया कि रक्षा-सूत्र केवल स्नेह और भाईचारे का प्रतीक ही नहीं, बल्कि स्वयं को बुराइयों एवं नकारात्मक संस्कारों से मुक्त कर पवित्र, सकारात्मक और श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है।
रक्षाबंधन के अवसर पर 20 से 28 अगस्त तक देहरादून में चल रहे इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों को राखी बांधकर ईश्वरीय संदेश एवं आध्यात्मिक सौगात प्रदान की जा रही है। इस सेवा का उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति, पवित्रता, सद्भाव एवं आत्मिक भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।
Dehradun
देहरादून के ज्योतिष विद्वानों का राजयोग शिविर सम्पन्न
Dehradun
आदरणीया प्रेम बहन जी की आठवीं पुण्य स्मृति दिवस पर विशेष कार्यक्रम
देहरादून-ब्रह्माकुमारीज धर्म प्रभाग की अंतरराष्ट्रीय चेयरपर्सन रही राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रेम बहन का आंठवा स्मृति दिवस ‘मर्यादा दिवस’ के रूप में सुभाष नगर देहरादून में मनाया गया।राजयोगिनी प्रेम बहन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने व उनकी याद में मधुर गीत गायन से शुरू हुए समारोह में मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारीज (R.E.R.F) के युवा प्रभाग की चेयरपर्सन राजयोगिनी बीके चन्द्रिका दीदी ने कहा कि जीवन मूल्य केवल मनुष्य योनि में ही प्राप्त किए जा सकते है।उन्हें अपने सारगर्भित उदबोधन में कहा कि प्रेम बहन को उनके परिजनों द्वारा उनके जीवन को बचाने के लिए परमात्मा शिव को सौंप दिया था,उन्ही की बदौलत वे अपना 75 वर्ष तक का जीवन पूर्ण कर पाई।उन्होंने कहा कि हर कोई कर्म की कलम से अपना भाग्य लिखता है।नरक को स्वर्ग बनाने के लिए भगवान को धरा पर आना पड़ता है।युग परिवर्तन के माध्यम से ही हम इस विश्व नाटक में अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे है।जिसमे हमे हीरो की भूमिका निभानी है।लेकिन यह तभी संभव है जब तन,मन,धन,जन्म व जीवन सकारात्मक व सार्थक हो,व्यर्थ से कभी हम सफल नहीं हो सकते।हमे वर्तमान में जीना सीखना चाहिए, जिसके लिए भगवान को अपने साथ रखना होगा।साथ ही स्वस्थ तन,मन की समर्थ दिनचर्या व विनाशी-अविनाशी धन की गति जानते हुए हम मूल्य आधारित आध्यात्मिक जीवन जियेंगे तो प्रेम बहन जैसा जीवन जिया जा सकता है।
कार्यक्रम में देहरादून सबजोनल इंचार्ज बीके मंजू दीदी,हरिद्वार सेवा केंद्र प्रभारी बीके मीना दीदी,रुड़की सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी,बीके तारा दीदी,बीके सोनिया बहन,बीके शीलू दीदी,रुड़की से श्रीगोपाल नारसन, अमरेश त्यागी,बीके आरती दीदी समेत बड़ी संख्या में भाई बहनों ने भाग लिया।कुशल संचालन बीके सुशील भाई द्वारा किया गया।
-
Dehradun2 years agoLIVE 03-04-May-2024 : BK Shivnai : Art of Positive Thinking | Mussoorie 05.00pm
-
Dehradun2 years agoLIVE 04-May-2024 : BK Shivani : Jivan ki Chunautiyo Ka Samadhan | Dehradun 05.00pm
-
Dehradun2 years agoRishikesh UK : ऋषिकेश में शिवानी दीदी जी कार्यक्रम- Shivani Behen’s Programme
-
Dehradun2 years agoप्रेम बहन जी के 7वें स्मृति दिवस को मर्यादा दिवस के रूप में मनाया
-
Dehradun2 years agoDehradun UK: Shivani Didi Mega Programme-“जीवन की चुनौतियों का समाधान
-
Dehradun2 years agoRespected Jayanti Didi Ji Programme in Dehradun-“अच्छी सोच, बेहतर जिंदगी” विषय पर कार्यक्रम
-
Rishikesh2 years agoSpecial program on the auspicious arrival of Rajyogini BK Sudesh Didi ji to Haridwar
-
Dehradun10 months agoदेहरादून के ज्योतिष विद्वानों का राजयोग शिविर सम्पन्न































