Dehradun
Rishikesh UK : ऋषिकेश में शिवानी दीदी जी कार्यक्रम- Shivani Behen’s Programme
ऋषिकेश – 3 मई 2024। विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता, मार्गदर्शिका एवं सबकी प्रेरणा स्त्रोत, ब्रह्माकुमारी संस्था की सिस्टर शिवानी जी का लाइव कार्यक्रम आज दिनांक 3 मई, दिन शुक्रवार को ऋषिकेश में आर्शीवाद वाटिका में आयोजित हुआ।
2500 से अधिक श्रोताओं ने प्रातः आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उनके आशीर्वाद को सुना एवं राजयोग द्वारा स्वयं के ऊपर कंट्रोल करने की विधियों की जानकारी पाई। सिस्टर शिवानी जी ने कहा आज के घोर कलयुग में हम अपनी आत्मिक स्थिति से विमुख होकर सोल कॉन्शियस हो गए हैं, सामने वाले से उसका ओहदा देखकर उससे बात करते हैं, यही हमारे अशांत व दुखी होने का कारण है।
उन्होंने कहा ओहदा कभी परमानेंट नहीं होता वक्त के साथ व हमारे कर्म अनुसार बदलता रहता है जैसे कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति हो रिटायरमेंट के बाद उसका ओहदा समाप्त हो जाता है, साथ उन्होंने कहा कि अच्छी सोच के पॉजिटिव शास्त्र द्वारा नेगेटिव को खत्म किया जा सकता है, जैसे कि सोच, बोल व कर्म में हम करेंगे वही व्यवहार के रूप में हमारे सामने आएगा इसलिए यह प्रश्न निराधार है कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने सभी श्रोताओं से अनुरोध किया कि अपनो को व स्वयं को खुश रखने व शांत रखने के लिए राजयोग का अभ्यास करें।
इस अवसर पर मंच पर शिवानी दीदी के साथ ऋषिकेश के साधु संत की उपस्थिति है जिनमे मुख्यत:
महामंडलेश्वर ईश्वर दास जी महाराज !(संस्थापक अध्यक्ष कृष्णन्यन देसी गौ रक्षा)
महामंडलेश्वर दयाराम दास जी महाराज (अध्यक्ष विरक्त वैष्णो मठ)
महामंडलेश्वर कर्णपाल गिरी जी महाराज
महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज (अध्यक्ष तुलसी मानस मंदिर)
महंत छोटन दास जी महाराज (विराक्त वैष्णव मंडल)
महंत स्वामी आलोक हरि महाराज (अखिल भारतीय संत समिति) श्री 108 कृपालु महाराज जी कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित रहे।
Dehradun
ब्रह्माकुमारीज देहरादून द्वारा आमंत्रित ज्योतिष विद्वानों का राजयोग शिविर आबू रोड मानसरोवर में सम्पन्न !
Dehradun
उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से सस्नेह मुलाकात
उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष (25वीं वर्षगांठ) के उपलक्ष्य में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का उत्तराखण्ड शुभागमन हुआ, उन्होंने उत्तराखण्ड के लिए कहा किप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और जन-आंदोलन की प्रेरणादायी यात्रा का एक गौरवशाली उत्सव है। 25 वर्षों में राज्य ने शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। रजत जयंती वर्ष न केवल उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि आने वाले समय के लिए नई ऊर्जा, संकल्प और विकास के मार्ग पर सामूहिक अग्रसर होने का प्रेरक अवसर भी है।
Dehradun
ब्रह्माकुमारीज के तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल को प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए विशेष निमंत्रण
-
Dehradun2 years agoLIVE 03-04-May-2024 : BK Shivnai : Art of Positive Thinking | Mussoorie 05.00pm
-
Dehradun2 years agoDehradun UK- Media Seminar & Felicitation Ceremony
-
Dehradun2 years agoLIVE 04-May-2024 : BK Shivani : Jivan ki Chunautiyo Ka Samadhan | Dehradun 05.00pm
-
Dehradun1 year agoप्रेम बहन जी के 7वें स्मृति दिवस को मर्यादा दिवस के रूप में मनाया
-
Dehradun1 year agoTied Rakhi To Uttarakhand Chief Minister, Speaker, MP, Cabinet Ministers, MLA, DM, Saints
-
Dehradun2 years agoRespected Jayanti Didi Ji Programme in Dehradun-“अच्छी सोच, बेहतर जिंदगी” विषय पर कार्यक्रम
-
Rishikesh1 year agoSpecial program on the auspicious arrival of Rajyogini BK Sudesh Didi ji to Haridwar
-
Dehradun2 years agoDehradun UK: Shivani Didi Mega Programme-“जीवन की चुनौतियों का समाधान




















